- कांके विधानसभा प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के पक्ष में की चुनावी सभा
रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांके में इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा की चुनावी सभा को मंगलवार को संबोधित किया। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे के बयान पर पलटवार किया। कहा कि बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी तुम हो। श्री खड़गे ने कहा कि ये बीजेपी-आरएसएस का एजेंडा है, जब तक आप उनका एजेंडा नहीं तोड़ेंगे वो आपका शोषण करते रहेंगे।
श्री खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने लोगों से पूछा कि आप लोग आदतन बार-बार झूठ बोलने वाले शख्स को वोट कैसे दे रहे हैं। बीजेपी आप लोगों को बांटना चाहती है। झारखंड में पीएम मोदी का भाषण जुमला है। उनके गृहमंत्री पहले कहते थे कि वो 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा यह एक चुनावी जुमला था। ये लोग आदतन झूठे हैं।
कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि पहले उन्होंने 15-15 लाख देने की भी बात कही थी। आपकी संपति छीनकर अंबानी, अडानी को दे रहे हैं। आरएसएस-बीजेपी आपके बीच लड़ाई कराना चाहती है। बीजेपी कह रही है कि घुसपैठी माटी, बेटी और रोटी चुरा रहे हैं। आप क्या कर रहे थे। भुट्टे छिल रहे थे क्या।
श्री खड़गे ने गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के पक्ष में लोगों को मतदान कर फिर से हेमंत सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का अग्रह किया। उन्होंने कहा कि गरीब का बेटा लगातार हार के बावजूद क्षेत्र की जनता के बीच रहा। उनके सुख दुःख में खड़ा रहने वाला कर्मठ और योग्य प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजें। निश्चत तौर पर झारखंड में विकास की गंगा बहेगी।
श्री खड़गे के हाथों कांके क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ अलीमुल्लाह अंसारी, शाहदेव मुंडा, शाहदेव राम व गोबिंद नारायण तिवारी को शॉल देकर सम्मानित किया। इससे पहले सभा को केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी संबोधित किया।
मंच संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। मौके पर राजेश कच्छप, यशस्विनी सहाय, झामुमो के समनुर मंसुरी, जावेद अख्तर अंसारी, रंजीत टोप्पो, सोहराई टोप्पो, अईनुल हक अंसारी, संजर खान, जमील अख्तर आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX