योगी, राजनाथ और शिवराज कल करेंगे कई सभाएं, जानें जगह और टाइम

झारखंड
Spread the love

रांची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान कल यानी 5 नवंबर को कई सभाएं करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रांची जिले के रातु स्थित सी एन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्‍त श्री सिंह दोपहर 1:30 बजे से लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जामताड़ा जिले के सारठ स्थित तेतुलबांधा मिशन ग्राउंड में 11:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंह दुमका जिले के आसनसोल में दोपहर 12:30 बजे से मुरहाबहाल मोतीपुर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। देवघर जिले के मधुपुर स्थित करौन स्कूल मैदान में दोपहर 2 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj