नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देसी नहीं विदेश में भी चर्चा होती है। वे पूरे भारत में बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी में अब उनकी भूमिका बदल गई है।
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पर का नारा दिया था। भारतीय जनता पार्टी के लिए 370 से अधिक सीट पर जीत का दावा किया था। हालांकि चुनाव परिणाम में यह नजर नहीं आया।
उसके कुछ ही दिनों के बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव हुए। राजनीतिक विश्लेषकों ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के करारी हार की बात कही। राजनीतिक जानकारी ने वहां कांग्रेस के प्रचंड बहुमत आने की घोषणा कर दी थी। हालांकि चुनाव परिणाम इसके उलट आया। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के दौरान भी योगी आदित्यनाथ ने कहीं जगह सभाएं की थी परिणाम में वहां का स्ट्राइक रेट लगभग शत प्रतिशत रहा।
हरियाणा के चुनाव में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा दिया था। बताया जाता है कि इस नारे ने हरियाणा के चुनाव समीकरण को पूरी तरह से बदल दिया था। माहौल बदलकर भाजपा के पक्ष में कर दिया था। इस नारे और हरियाणा में कुछ राजनीतिक घटनाक्रम के बाद हिंदू वोट पूरी तरह से एकजुट हो गए। इससे भारतीय जनता पार्टी को वहां प्रचंड बहुमत मिली।
योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया नारा देश ही नहीं विश्व में भी काफी लोकप्रिय हो गया। इसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी में योगी आदित्यनाथ की भूमिका बदल गई। अब भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिनिशर’ और ‘बूस्टर’ के रूप में देख रही है।
वर्तमान में झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने से एक दिन पहले महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ जनसभाएं की। इसी तरह झारखंड में भी प्रथम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले योगी आदित्यनाथ ने कई सभाएं की। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के दिन भी योगी आदित्यनाथ ने संताल परगना के कई जिलों में सभाएं की। यह सभाएं वोटिंग से पहले हिंदू वोटरों को एकजुट करने की रणनीति है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX