झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का WPL 17 नवंबर को

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के इतिहास में पहली बार मंडल-1 की सभी महिला शाखाओं के लिए वूमेंस प्रीमियर्स लीग (WPL) का आयोजन 17 नवंबर को रांची ए-स्क्वायर क्लब में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन रांची समर्पण शाखा के आतिथ्य में होगा।

प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा विनीता सिंघानिया ने बताया कि पहली बार महिला क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है। मंडल 1 में 4 महिला शाखा हैं। सभी शाखाएं इसमें भाग ले रही है। यह कार्यकम 17 नवंबर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगा। संध्या करीब 5 बजे इसका समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके अंतर्गत शामिल होने वाली चारों टीम आपस में मैच खेलेंगी।

रांची समर्पण शाखा के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यकम का विनर कप विगत दिनों लॉन्‍च किया गया। इसमें अभय टेली इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड से श्रीमती तृप्ति अग्रवाल एवं सुश्री आस्था अग्रवाल समेत समर्पण शाखा की कई सदस्य उपस्थित रहेंगी।

झारखंड प्रांत के मंडल स्तरीय यह कार्यकम प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता के मार्गदर्शन, प्रांतीय उपधय्श मुखालय युवा विशाल पड़िया, प्रांतीय संयोजक युवा विकास एवं खेलकूद युवा विकास अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल, सहायक मंत्री युवा श्रेया केडिया, कार्यकम संयोजिका युवा पूजा तोदी, युवा सौम्या सामोता, शाखा सचिव युवा शुभा अग्रवाल एवं समर्पण शाखा के सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX