2019 के विधानसभा चुनाव से 3 प्रतिशत अधिक हुआ मतदान

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • प्रथम चरण के इवीएम, वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सील : के रवि कुमार

रांची। प्रथम चरण के 43 विधानसभा सीटों पर संपन्न मतदान के बाद इवीएम, वीवीपैट आदि स्ट्रांग रूम पहुंच चुके हैं। उन्हें सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। सभी 15 जिले के स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं। उक्‍त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया से कही।

श्री कुमार ने प्रथम चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मतदान आशानुरूप हुआ, लेकिन शहरी क्षेत्र में कम मतदान हुआ है। आगे के चुनाव को ध्यान में रखकर निर्वाचन आयोग शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस कर काम करेगा। हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार 3 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 43 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा है। इंड ऑफ पोल डेटा में मामूली बढ़ोतरी संभावित है। वहीं पोस्टल बैलेट का पूरा डेटा आने के बाद मतदान प्रतिशत में आंशिक बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन विभिन्न मामलों में दस केस दर्ज किये गये हैं। उसमें कांके, हटिया और रांची में एक-एक, जमशेदपुर पूर्वी में चार, जमशेदपुर पश्चिमी में दो और पलामू में एक मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान भी पूर्व से चालू योजना के क्रियान्वयन पर कोई रोक नहीं होती।

श्री कुमार ने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 2 अरब 13 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX