भगवान बिरसा मुंडा का सम्पूर्ण जीवन संघर्ष की गाथा है : डॉ बीके सिन्हा

झारखंड
Spread the love

  • भूगर्भ शास्त्र विभाग के सभागार में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस समारोह

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्वविद्यालय भूगर्भ शास्त्र विभाग के सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती सह जनजातीय गौरव दिवस समारोह एवं जनजातीय गौरव रैली का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ चक्रधर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बी के सिन्हा, डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ किशोर सुरीन, डॉ तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ चंचल लकड़ा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरयू के आईक्‍यूएसी के समन्वयक डॉ बीके सिन्हा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का सपूर्ण जीवन संघर्ष की गाथा है। बिरसा मुंडा का जन्म मुंडा जनजाति में हुआ, लेकिन उन्होंने उलगुलान पूरे झारखंड के सभी वर्गों के लिए किया। वे ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ प्रतिरोध का एक स्थायी प्रतीक बन गए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा कम आयु में जो कार्य किया गया, वह सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय बना। तीसरा जनजातीय गौरव दिवस आज से प्रारम्भ हो रहा है, जो 15 नवंबर, 2025 तक एनएसएस द्वारा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।

डॉ कुमार ने कहा कि इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, संगोष्टी, जनजातीय गौरव गाथा फ़िल्म, डॉक्यूमेंट्री, नुक्कड़ नाटक, जनजातीय गौरव यात्रा, झारखंड के शहीदों का सम्मान, उनकी प्रतिमाओं एवं चबूतरों की साफ सफाई  सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

कार्यक्रम के अवसर पर जनजातीय गौरव सह बिरसा मुंडा जयंती विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम : प्रणव राम तिवारी (मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची) द्वितीय आस्था कुमारी (रांची वीमेंस कॉलेज) और तृतीय शिवम कुमार (आरटीसी बीएड महाविद्यालय) रहें। अतिथियों द्वारा उन्‍हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की टीम लीडर नैंसी कुमारी ने किया। धन्यवाद कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंचल लकड़ा ने किया।

कार्यक्रम के बाद बेसिक साइंस बिल्डिंग कैंपस से जनजातीय गौरव यात्रा की शुरुआत की गई। यह डीएसपीएमयू, आर्ट ब्लॉक, सरना टोली होते हुए पुनः बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान एनएसएस के स्वयंसवक भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें, बिरसा मुंडा जिंदाबाद, आरयू ने ठाना है, जनजातीय गौरव दिवस मनाना है आदि नारे लगा रहे थे।

सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः पुरुषोत्तम कुमार, रिकेष भारद्वाज, रौनक जायसवाल, आदर्श कुमार, खुशी विश्वकर्मा, क्षणिका रानी, शिवांगी, अमित पाण्डेय, आकाश मुंडा, संकल्प, आमांशि, नवीन का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX