जमशेदपुर। टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने अंतर-डिवीजनल बास्केटबॉल पुरुष और महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया। यह टूर्नामेंट 11 से 14 नवम्बर, 2024 तक चला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेड (फील्ड मेंटेनेंस मेकेनिकल) सुमित कुमार मौजूद थे। सम्मानित अतिथि सहायक सचिव (टाटा वर्कर्स यूनियन) श्याम बाबू थे।
इस टूर्नामेंट में टाटा स्टील की 16 इकाइयों से 360 प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। उनकी खेल भावना ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
महिलाओं और पुरुषों दोनों श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन देखा गया। पुरुषों में शेयर्ड सर्विसेज की टीम ने विजेता का खिताब जीता। वेस्ट बोकारो की टीम ने उपविजेता का दर्जा हासिल किया। स्टील मैन्युफैक्चरिंग ने दूसरे उपविजेता के स्थान पर कब्जा जमाया।
महिलाओं के मुकाबले में स्टील मैन्युफैक्चरिंग की टीम ने विजेता का खिताब जीता। जनरल ऑफिस की टीम उपविजेता बनी। आयरन मेकिंग की टीम ने दूसरे उपविजेता के स्थान पर कब्जा किया।
यह टूर्नामेंट टाटा स्टील की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के बीच सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इस आयोजन ने कर्मचारियों को अपने खेल कौशल को प्रदर्शित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अनुभव करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX