बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल छात्र पुरस्कृत

झारखंड
Spread the love

रांची। बाल दिवस और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जीपीएस उर्दू ख़िजुरटोली, कांके के छात्रों के बीच निबंध, क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें सफल छात्रों को 18 नवंबर, 2024 को पुरस्‍कृत किया गया। विद्यालय के प्रधान नसीम अहमद ने बताया कि स्‍कूल के 211 छात्रों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

श्री अहमद ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता से छात्रों में सीखने-सीखाने सहित व्यापक रूप से ज्ञान का संचार होता है। छात्रों में कंपटीशन की भावना भी जागृत होती है। तीनों प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्‍थान पर रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निबंध का विषय पंडित जवाहरलाल नेहरू व भगवान बिरसा मुंडा पर था। इसमें मो रैयान, नूरसबा परवीन, नरगिस परवीन, सूफिया नाज, सचिन लोहार, दानिश आलम, मंतसा परवीन सफल रहे।

क्विज में रुखसार परवीन अलिसा परवीन, खुशबू परवीन, फलक नाज, कृति कुमारी, राइस रजा, मो रेयान,शमशेर खान, नरगिस परवीन सफल रहे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में नाजिया परवीन, नफीसा परवीन, दिव्य कुमारी, मंतसा परवीन, मरियम परवीन, अनु बारला, प्रियंका कुमारी, माहिरा नाज, अलीशा परवीन, सुफियान आलम, सीमा बरला, अनु कुमारी सफल रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक नसीम अहमद, सुभाष उरांव, शहजाद शमशाद बेगम, बाल संसद सहित माता समिति की कसीदा खातून, फिरोजा खातून और अपसाना परवीन का योगदान था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX