गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में 24 नवंबर को सजेगा शुकराना का दीवान

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में 24 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे से शुकराना का दीवान सजाया जाएगा। दीवान की शुरुआत श्री सुखमनी साहिब जी के सामूहिक पाठ से होगी। इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह शबद गायन करेंगे।

श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकूमनामा और कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ शुकराना दीवान की समाप्ति शाम 6 बजे होगी। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते का लंगर भी चलाया जाएगा।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह शुकराना दीवान श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्‍य में आयोजित सभी दीवानो के सफल समापन की खुशी में सजाया जा रहा है। इसमें श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ और शबद कीर्तन होगा। प्रकाश पर्व के सफल समापन के लिए अरदास कर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX