प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले भाजपा को झटका

झारखंड
Spread the love

  • पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान झामुमो में शामिल

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 4 नवंबर को है। इसके ठीक एक दिन पहले भाजपा को यहां बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जवाहर पासवान झामुमो में शामिल हो गये हैं। रविवार को रंका हाई स्कूल के मैदान में मोर्चा की चुनावी जनसभा में श्री पासवान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने जवाहर पासवान एवं अन्य लोगों को माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान भाजपा, बसपा, राजद, सपा आदि दलों को छोड़कर मुनेश्वर सिंह खरवार, संतोष चौधरी, रमाशंकर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया।

सभी ने मंच से इंडी गठबंधन को रंका विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर को तीर धनुष छाप पर वोट दिलाकर भारी बहुमत से जीताने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj