जमशेदपुर। सेफ्टी अवेयरनेस फॉर एवरीवन (सेफ) ने कदमा के कूडी महंती ऑडिटोरियम में “ट्रेन द ट्रेनर” सत्रों का आयोजन 22 नवंबर को किया। ये सत्र सस्टेनेबिलिटी और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित थे। कार्यक्रम में जमशेदपुर के 24 स्कूलों के कक्षा छह से आठ तक के 250 छात्रों और 50 शिक्षकों ने भाग लिया।
एक्सएलआरआई के प्रोफेसर कल्याण भास्कर ने ‘सेंस एंड सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर सत्र लिया। उन्होंने बेहद दिलचस्प अंदाज में छात्रों को सस्टेनेबल जीवन जीने के 7 मूल मंत्र समझाए। उन्होंने इसे और प्रभावी बनाने के लिए वीडियो प्रस्तुत किए, जिससे छात्रों को सस्टेनेबिलिटी के महत्व को गहराई से समझने में मदद मिली।
‘साइबर सुरक्षा’ सत्र ज्योत्सना सिंह (टाटा स्टील, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी सर्विसेज) द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने डिजिटल युग के खतरों जैसे फिशिंग, साइबर बुलीइंग, सोशल इंजीनियरिंग आदि से बचने के उपायों पर ध्यान केंद्रित किया।
सत्र का उद्घाटन टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा ने किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए ऐसे सत्रों के महत्व पर जोर दिया। सत्र के बाद छात्रों के लिए क्विज़ आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
सेफ टाटा स्टील के जमशेदपुर और रॉ मटेरियल लोकेशंस के 51 स्कूलों में सक्रिय है। वह छात्रों को ना केवल जागरूक बनाता है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करता है। इन “ट्रेन द ट्रेनर” सत्रों का उद्देश्य छात्रों को इन विषयों पर प्रशिक्षित करना है, ताकि वे अपने स्कूलों में अन्य छात्रों को शिक्षित कर सकें। कार्यक्रम का संचालन सेफ की संयोजिका मोम मित्रा ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX