- पचास से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची और महावीर सेवा सदन (कोलकाता) के संयुक्त तत्वावधान में रांची सदर अस्पताल में तीन दिवसीय उम्मीद की किरण-2024 मेगा कैंप शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन 22 नवंबर को सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने किया। इस मेगा कैंप में पहले दिन पचास से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिए स्क्रीनिंग की गई। यह कैंप सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा।
रोटरी रांची के अध्यक्ष गौरव बागरॉय ने बताया कि समाज के सबसे पिछड़े एवं जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। कृत्रिम अंग शरीर के उस हिस्से के लिए बनाया जाता है, जो जन्म के समय से गायब होता है या दुर्घटना अथवा विच्छेदन के कारण खो जाते हैं। कैंसर, मधुमेह या गंभीर संक्रमण के इलाज के दौरान भी कई बार अंगों को हटा दिया जाता है। ऐसी स्थिति में कृत्रिम अंग का प्रत्यारोपण व्यक्ति को सामान्य जीवन जीने के लायक बनाने में मदद करता है।
कैंप के संयोजक हरमिंदर सिंह और लोकेश साहू ने बताया कि जरूरतमंद लोग शनिवार और रविवार को भी सदर अस्पताल के इस स्क्रीनिंग कैम्प में आ लाभ उठा सकते है।
कैंप में अंगरा हेसल से झुनकी देवी- दायां पैर, सारण, बिहार से अरविंद रे- दायां पैर, सिमडेगा से सरिता तिर्की- दायां पैर, बहरीनबासा से अस्मित लकड़ा- बायां पैर, बसिया से प्रमिला देवी- बायां पैर, आशीष प्रसाद साव- बायां पैर, रामगढ़ से रोशन मुंडा मुंडा- दोनों पैर की स्क्रीनिंग कर उनके अंगों का माप लिया गया।
कैंप के आयोजन में रोटरी रांची के रविंदर चड्ढा, दीपक श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, ख्याति मुंजाल, भावना तनेजा, अनंत कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX