- ईसीआरकेयू के बैनर पोस्टर से पटा धनबाद रेलवे क्षेत्र
धनबाद। रेलवे मंडल में यूनियनों की मान्यता प्राप्त करने के लिए 4, 5 और 6 दिसंबर को पूरे पूर्व मध्य रेलवे जोन में होने वाले चुनाव के प्रचार प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। जोन की सबसे बड़ी यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की सभी शाखाओं ने पूरे धनबाद मंडल में बैनर पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि मान्यता के लिए चुनाव मैदान में धनबाद मंडल सहित पूर्व मध्य रेलवे जोन में छह यूनियन ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पिछले दो बार से एकमात्र मान्यता प्राप्त करने वाली यूनियन रही है। पिछले वर्षों में ईसीआरकेयू ने काफी सक्रियता के साथ रेलकर्मियों के अनेकों हितकारी कार्यों को पूरा कर दिखाया है।
अपने कार्यों और अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ईसीआरकेयू हैट्रिक करने के लिए मैदान में है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन एकमात्र ऐसी यूनियन है, जिसका संगठन धनबाद मंडल में 14 शाखा पूर्ण रूप से कार्यरत हैं।
इनका फेडरेशन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) पिछले 100 वर्षों से मजदूर हितों के कार्य करते आ रहे हैं। इसलिए रेल मजदूरों की आस्था ईसीआरकेयू पर सबसे ज्यादा है। धनबाद मंडल के चौदह शाखाओं के शाखा अध्यक्ष एवं सचिव के नेतृत्व में बैनर और पोस्टर लगाने का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है।
धनबाद मंडल में ईसीआरकेयू के समस्त शाखा अध्यक्ष और शाखा सचिवों में एनके खवास, जेके साव, बीके दुबे, आरके सिंह, वीकेडी द्विवेदी, उमेश कुमार सिंह, एसएन वर्मा, सीपी पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, एसके सांगा, आरएन चौधरी, श्रीमती रेखा पाण्डेय, अजीत कुमार, पीके गांगुली, महेन्द्र प्रसाद महतो, एके तिवारी, चंदन शुक्ल, आईएम सिंह, पीके सिन्हा, एके भगत, बृज किशोर साव, अभय कुमार, बीबी सिंह और विश्वजीत मुखर्जी सहित समस्त सक्रिय कार्यकर्ता अपनी अथक भूमिका निभाने में लगे हुए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX