- झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिया : नरेंद्र मोदी
बोकारो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक आंकड़ा देता हूं, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आज से 10 साल पहले 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। सोनिया गांधी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाया था। तब उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से केवल 80,000 करोड़ रुपये दिए थे। 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली। आप सबने दिल्ली और केंद्र में आपके इस सेवक मोदी को सेवा करने का अवसर दिया। केंद्र में भाजपा-एनडीए सरकार बनी तो 10 साल में हमने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक झारखंड को दिया। हमने ये ज्यादा पैसा क्यों भेजा? क्योंकि झारखंड हमने बनाया है तो हम ही इसे सवारेंगे। प्रधानमंत्री 10 नवंबर को बोकारो में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री कहा कि भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले। शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बने। बिजली मिले, पानी मिले। इलाज के लिए सुविधा हो। पढ़ाई के लिए सुविधा हो। सिंचाई के लिए पानी मिले। बुढ़ापे में दवाई मिले, लेकिन जेएमएम सरकार में पिछले 5 साल में हुआ क्या? आपके हक की ये सुविधाएं जेएमएम-कांग्रेस के लोगों ने लूट ली। आप मुट्ठी भर बालू के लिए तरस रहे हैं। इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं।
श्री मोदी ने कहा कि मैं जहां-जहां गया हूं, ऐसा ही जनसैलाब दिखा है। हवा का रुख साफ है। मैं आपको वादा करता हूं। सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसलिए अदालत में हम पूरी लड़ाई लड़ेंगे। आपके हक का पैसा आप पर ही खर्चा होगा। आपके लिए खर्चा होगा। आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्चा होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जो निर्माण का काम होता है, उसका भी बहुत बड़ा लाभ झारखंड को, झारखंड के नौजवानों को रोजगार के रूप में मिलता है। कुछ भी बनाएं सीमेंट लगता है। स्टील लगता है। कोयला लगता है। इन सबकी फैक्ट्रियां यहां बोकारो में ही तो हैं। यानी हाई-वे, रेलवे, एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों से हमारे श्रमिकों को, नौजवानों को भी बड़ा फायदा मिलता है।
श्री मोदी ने कहा कि आपका कोई जानकार परिचित व्यक्ति अगर हरियाणा में काम करने गया हो तो जरा फोन करके उनसे पूछ लेना। वहां अभी-अभी चुनाव हुआ। लोगों ने भारी बहुमत से तीसरी बार भाजपा को सेवा करने का मौका दे दिया। वहां सरकार बनते ही भाजपा ने बिना खर्ची, बिना पर्ची हजारों नौजवानों को सरकारी नौकरी का ऑर्डर दे दिया। हमने खर्ची और पर्ची दोनों को दफना दिया है। हम झारखंड में भी यही करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX