- उपायुक्त ने समारोह स्थल मोरहाबादी में हो रही तैयारी का लिया जायजा
रांची। मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होना है। इसकी तैयारी को लेकर रांची उपायुक्त वरुण रंजन ने 25 नवंबर, 2024 को बैठक की।
कार्यकम को लेकर विस्तृत चर्चा
मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यकम में पूरे झारखंड के दूरदराज क्षेत्रों से काफी भारी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम में अतिथि, विशिष्ट व्यक्तियों के अलावा वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थित होने की संभावना है। इसको लेकर उपायुक्त वरुण रंजन द्वारा समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कराने को लेकर सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।
समारोह को लेकर क्रमवार समीक्षा
उपायुक्त द्वारा समारोह को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि कार्यक्रम से सम्बंधित सभी व्यवस्था तय समय में पूरी करा ले। लोगों के आने- जाने के लिए ट्रांसपोर्ट, उनके खान-पान, समारोह के दौरान दूसरे राज्यों से आने वालें मेहमान के आवासन एवं उनके पारंपरिक तरीके से स्वागत, पार्किंग, यातायात, वीवीआईपी गाड़ियों के मूवमेंट, कार्यक्रम के मिनट टू मिनट, रुटलाइनिंग, कंट्रोल रूम, पेय जल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था कर लें।
समारोह की तैयारी का जायजा लिया
उपायुक्त वरुण रंजन ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल मोरहाबादी में हो रही तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सभी तैयारी तय समय में पूरा कर ले। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक शहर राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं सम्बंधित सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।
ये अधिकारी बैठक में शामिल रहें
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX