चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन 25 नवंबर 24 को किया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षण, थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित हुए।

गोष्ठी के प्रारंभ में झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2024 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना, ओपी प्रभारी एवं चुनाव कोषांग में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मुख्याय द्वितीय अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली अनुज उरांव, पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो अशोक कुमार राम, पुलिस उपाधीक्षक खलारी रामनारायण चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक बुंडू ओम प्रकाश, सभी अंचल निरीक्षक व थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया।

इस दौरान विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई। लंबित कांड, कांड की समीक्षा के दौरान तकनीकी शाखा से टेक्निकल सहयोग लेना, NBW वारंट का स-समय निष्पादन करते हुए न्यायालय को सूचित करना, लंबित पासपोर्ट का सत्यापन, UD कांडों का समीक्षा, विगत 1 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी, अनुसंधान नियंत्रण में प्रॉपर्टी ऑफेंस कांड, छिनतई, रेप, पोक्सो, चोरी, लुट एवं यूडी कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX