रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में पीएचडी के सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए 22 नवंबर को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विवि के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों को शोध कार्य के दौरान ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सरला बिरला विश्वविद्यालय के विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ हुए एमओयू का जिक्र किया। पीएचडी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक आदान प्रदान से होनेवाले महत्वपूर्ण लाभ की चर्चा की।
प्रभारी कुलपति एस.बी. डांडीन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्वालिटी रिसर्च पर जोर दिया। इस अवसर पर डीन डॉ. अरबिंद भंडारी, डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक अस्थाना और डीन डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी ने रिसर्च से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों, इससे जुड़े नैतिक आयामों और इसमें सॉफ्टवेयर की भूमिका पर अपना विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगनदीप चड्ढा ने किया। स्वागत एसोसिएट डीन डॉ. अभिषेक चौहान और समापन भाषण पीएचडी सेल के को-ऑर्डिनेटर डॉ. अतुल कुमार कर्ण ने दिया। इस अवसर पर कुलसचिव वीके सिंह समेत विवि के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति विजय कुमार दलान और सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX