चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बैडमिंटन लीग ‘अर्चना’ की विजेता बनी नेट निंजास

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा ने फिट इंडिया मुहि‍म के अंतर्गत चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बैडमिंटन लीग ‘अर्चना’ सीजन-5 का आयोजन किया। रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम आयोजित इस लीग की विजेता टीम नेट निंजास बनी। इसमें आठ टीमों ने हिस्‍सा लिया। इसमें फीदर फाइटरस, मेवरिक शटलर्स, रांची वारियर्स, नेट निंजास, विआंश एक्सेस, रांची स्मैशर्स, वेल्थ मैटर्स और शटल रैप्टर्स शामिल थीं।

प्रारंभिक मैचों के बाद नेट निंजास एवं फीदर फाइटरस और वेल्थ मैटर्स एवं रांची स्मैशर्स के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। नेट निंजास और वेल्थ मैटर्स फाइनल में प्रवेश की। इसमें नेट निंजास ने वेल्थ मैटर्स को 5-2 के अतंर हरा दी।

इस लीग में रांची के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सीए जगता नन्द अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि हम प्रोफेशनल के लिए भी अपने समय में से कुछ वक्‍त खेल कूद, व्यायाम और योग के लिए निकालना आवश्यक है, ताकि हम स्वास्थ्य रह सकें।

इंस्टीट्यूट की रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को शारीरक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। रांची शाखा अपने सदस्यों के लिए क्रिकेट लीग, फुटबाल लीग भी समय-समय पर आयोजित करती रहती है।

समापन समारोह में विजेता और उपविजता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में सीए कन्हैया मोदी और महिला वर्ग में सीए ममता जलान को बेस्ट प्लेयर्स का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के के रांची शाखा के सचिव सीए हरेन्दर भारती, कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया कार्यकारिणी सदस्य सीए निशांत मोदी और पूर्व अध्यक्ष सीए पंकज मक्कड़ उपस्थित थे।

आयोजन में लीग के मेंटर सीए चन्दन कुमार, सीए विनय विभाकर, सीए प्रवीण शर्मा, सीए दीपक पटेल, सीए रोहित रॉय, सीए विशाल चंद्रा और सीए हर्षित गोयल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX