टाटा स्टील नोआमुंडी रन-अ-थॉन में दौड़े 4000 से अधिक धावक, ये रहे विजेता

झारखंड खेल
Spread the love

  • विजेताओं के बीच 5.67 लाख का पुरस्कार वितरण
  • उत्तर प्रदेश के चंदन भारद्वाज ने 10के में बाजी मारी
  • टाटा स्टील प्रत्येक प्रतिभागी के लिए लगाएगी पौधा
  • पूरे देश से धावकों ने इस कार्यक्रम में लिया हिस्‍सा

नोआमुंडी (चाईबासा)। देशभर से 4000 से अधिक धावकों ने टाटा स्टील के ओर माइन्स एंड क्वारीज़ डिवीजन के प्रमुख आयोजन नोआमुंडी रन-अ-थॉन के 5वें संस्करण में भाग लिया। यह दौड़ 17 नवंबर 2024 को नोआमुंडी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई। इस वर्ष दौड़ का थीम ‘ग्रीन चैंपियन बनें’ थी।

टाटा स्‍टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स) डीबी सुंदरा रामम, ने पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, टाटा स्टील ओएमक्यू के जेनरल मैनेजर अतुल भटनागर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

दौड़ को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था।  पुरुषों और महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक) के लिए 10के और 7के,  16 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए 5के,  दिव्यांग लोगों के लिए 2के। विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को 5.67 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

उत्तर प्रदेश के चंदन भारद्वाज ने 10के (पुरुष) श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की रुखमणी साहू ने 10के (महिला) श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। 7के श्रेणी में झारखंड के सुरेंद्र सिरका ने पुरुष वर्ग और पश्चिम बंगाल की मनाली सिंघा ने महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार 5के श्रेणी में झारखंड के निखिल कुमार ने लड़कों और शांति कुमारी ने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया। सभी श्रेणियों (सामान्य और स्थानीय) के विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, टाटा स्टील प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगाएगी, जिन्होंने इस आयोजन में भाग लेकर स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अपने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। नोआमुंडी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

टाटा स्टील ने क्षेत्र की वनस्पति और जीव-जंतुओं को पुनर्स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलों में सक्रिय रूप से योगदान दिया है। नोआमुंडी आयरन ओर माइन ने इस क्षेत्र में हरित क्षेत्र और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें की हैं।

टाटा स्टील में खेलों को बढ़ावा देने और समर्थन करने की परंपरा एक सदी पुरानी है, जो कंपनी की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। टाटा स्टील ने भारतीय खेलों को प्रोत्साहित करने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है, और इसने फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और स्पोर्ट क्लाइंबिंग जैसे खेलों के लिए बेहतरीन अकादमियां स्थापित की हैं।

विजेताओं की सूची

10 KM दौड़ (पुरुष) 

स्थानपुरस्कार राशिनाम
1stRs 51, 000/-चंदन भारद्वाज
2ndRs 41, 000/-त्रिलोक कुमार
3rdRs 31, 000/- लोकेश चौधरी 

10 KM दौड़ (महिला)  

स्थानपुरस्कार राशिनाम
1stRs 51, 000/-रुखमणी साहू
2ndRs 41, 000/-संध्या मुर्मू
3rdRs 31, 000/-चांदनी बारजो

7 KM दौड़ (पुरुष) 

स्थानपुरस्कार राशिनाम
1stRs 25, 000/-सुरेंद्र सिरका
2ndRs 20, 000/-लव चौधरी
3rdRs 15, 000/-आशुतोष बिंद

7 KM दौड़ (महिला)  

स्थानपुरस्कार राशिनाम
1stRs 25, 000/-मनाली सिंघा
2ndRs 20, 000/-पूजा सिंह
3rdRs 15, 000/-रूबी कुमारी

5 KM दौड़ (लड़के) 

स्थानपुरस्कार राशिनाम
1stRs 10, 000/-निखिल कुमार
2ndRs 8, 000/-जयपालसिंह टियु 
3rdRs 7, 000/-महेंद्र इचागुटु

5 KM दौड़ (लड़कियां)  

स्थानपुरस्कार राशिनाम
1stRs 10, 000/-शांति कुमारी
2ndRs 8, 000/-दीपिका कुमारी
3rdRs 7, 000/-पूजा महतो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj