डीएवी गांधीनगर में हुई स्वर्गीय अर्जुन बैठा मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। डीएवी गांधीनगर में रिलेशंस की ओर से एक दिवसीय स्वर्गीय अर्जुन बैठा मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता 18 नवंबर को हुई। यह बालक और बालिका दोनों वर्ग में हुई। इसमें विद्यार्थियों ने जोश के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, समाजसेवी डॉ अनिल कुमार एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

मौके पर गोविंद झा, कृष्णा प्रसाद समेत स्कूल के कई शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

बालक वर्ग के विजेताओं में प्रथम – सुमित राज, द्वितीय – आयुष राज, तृतीय – ऋतु राज, चौथे – अपूर्व, पांचवे शौनक एवं छठे स्थान पर अदित्य कुमार गुप्ता रहे।

बालिका वर्ग में प्रथम – आरोही कुमारी, द्वितीय – श्वेता कुमारी, तृतीय- हुमा कुमारी, एवं चौथे स्थान पर नीलाक्षी रहीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX