झामुमो गठबंधन की बैठक आज, हेमंत सोरेन ने फिर दिया इमोशनल संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो गठबंधन ने प्रचंड जीत दर्ज की है। अब सरकार गठन की तैयारी शुरू हो गई है। सभी नव-निर्वाचित विधायकों की बैठक आज बुलाई गई है। इस बीच हेमंत सोरेन ने फिर सभी को इमोशनल संदेश दिया है।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय बैठक को लेकर सूचना दी है। उन्‍होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नव-निर्वाचित विधायकों 24 नवंबर, 2024 को 11 बजे से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में बैठक आहूत की गई है।

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्‍स पर संदेश दिया है। उन्‍होंने लिखा, ‘पूरे देश से मिल रही शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद। 2019 की तरह पुनः सभी से अनुरोध करूंगा कि अगर आप मुझसे मिलने आ रहे हैं तो ‘बुके’ की जगह ‘बुक’ अर्थात किताब दें।

श्री सोरेन ने आगे लिखा, ‘जेल में रहने के दौरान आप सबके द्वारा उपहार स्वरूप दी गई किताबों को पढ़ने का काफ़ी समय मिला। इसके लिए सभी का धन्यवाद।’

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX