- कर्मचारियों को वर्तमान सरकार एवं सत्तारूढ़ दल पर पूरा भरोसा : विक्रांत सिंह
रांची। झारखंड आफिसर टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। जीत की और फिर से सरकार बनाने को लेकर बधाई दी। फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जीत की शुभकामनाएं दी।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का काम किया। अनुबंध कर्मचारियों को ईपीएफ समेत अन्य कई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने से पूरे प्रदेश कर्मचारी वर्ग में सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ। बालिका एवं महिलाओं को मंईंया सम्मान योजना लागू किए एवं बिजली बिल माफ कर यह संदेश देने का काम किया कि सरकार राज्य की बेहत्तरी कि दिशा में सार्थक प्रयास कर रही है।
श्री सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को पूर्ण भरोसा है कि वर्तमान सरकार में उनकी लंबित मुद्दों का त्वरित समाधान होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कर्मचारी भी पूरी दक्षता से काम करेंगे।
मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष, विक्रांत कुमार सिंह के अलावा प्रांतीय कोषाध्यक्ष नितिन कुमार, प्रांतीय संयोजक आनंद किशोर साहू, मीडिया प्रभारी डॉ शिवानंद काशी, संगठन सचिव सुनील नायक, रांची जिला अध्यक्ष मोहम्मद क्यामुद्दीन खान,
रांची जिला कोषाध्यक्ष तपेश्वर महतो, रांची जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचंद साहू, शंकर लकड़ा, जिउरा उरांव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX