गोला। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा पंकज महतो ने रामगढ़ शहर की हर दुकानदार में पहुंचकर प्रचार किया। निर्दलीय प्रत्याशी ने फुल गोभी छाप में वोट डालने की अपील की। पंकज ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ना ही महागठबंधन ने विकास किया और ना ही आजसू पार्टी व भाजपा ने। हमलोग ने कई आंदोलन किए और जेल जाना पड़ा।
रामगढ़ के पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पेयजल सह स्वच्छता मंत्रालय में रहते हुए रामगढ़ शहरी क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति योजना धरातल पर उतर नहीं सके। आजसू पार्टी परिवारवाद से घिरी हुई हैं। पूर्व विधायक ममता देवी तीन साल छह महीने तक शुद्ध पेयजल के साथ अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक कार्य करने नहीं सकी।
मौके पर रहीश अंसारी, गुरुदयाल करमाली, पवन कुमार महतो, बिनोद कुशवाहा, इंद्रजीत कुमार, विजय दुबे, अंकित पटेल, आकाश तिवारी, रौशन तिवारी, आरीफ राजा, दीपक भट्ट, रजऊल अंसारी नीरज यादव, लालू यादव, राजकुमार आदि समर्थक प्रचार में शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX