- Horoscope Today : 25 नवंबर, 2024
मेष
किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने से धनागम या खुशी होगी। सामाजिक व्यवहारों में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद सेहत के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में भी सुधार होगा। परिजनों से मधुरता बनाएं रखे । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। योगा व हल्का व्यायाम करें।
वृष
स्वभाव से चंचल रहेंगे। किसी की बातों को बिना तथ्य जाने सच नहीं माने। पुरानी बीमारियों में थोड़ा सुधार आएगा। लापरवाही से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। आय-व्यय लगभग समान ही रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन
विरोध करने वालों को गलती का अहसास होगा। कार्य क्षेत्र पर अनमने मन से ही कार्य करेंगे। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। संध्या के आस-पास अपने बुद्धि विवेक से कुछ रुके काम बना लेंगे। निकट भविष्य में आय की संभावना बनेगी।
कर्क
अधिक परिश्रम के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव करेंगे। परिश्रम का फल मिलने से उत्साहित भी रहेंगे। आवश्यकता अनुसार धन की आमद हो जाएगी। उधार दिए धन की वसूली की लिए समय उपयुक्त है। सेहत सही रहेगी।
सिंह
सुख शांति में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में आकस्मिक लाभ के सौदे मिलने से भविष्य की योजनाएं गति लेंगी। नौकरीपेशा को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति भी होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या
आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे। बड़ों का आशीर्वाद फलिल होगा। पारिवारिक वातावरण सामान्य व संबंध मधुर रहेंगे। सुखोपभोग की वस्तु खरीदने की योजना बनेगी।
तुला
धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धर्म के कामों में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक स्थिति बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। परिजनों की समस्या का समाधान करें। दाम्पत्य जीवन मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक
मध्याह्न से कोई लाभदायक समाचार मिलेगा। धन कोष में भी आकस्मिक वृद्धि होगी। कार्य व्यवसाय से दिन के पहले भाग में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभ कमा लेंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख सामान्य रहेगा। सेहत सही रहेगी।
धनु
पूरी निष्ठा एवं तैयारी के साथ अधूरे कार्य पूर्ण करने में लग जाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग अपेक्षा से कम ही रहेगा। धन लाभ में ज्यादा व्यवधान नहीं आएंगे। व्यवसायी वर्ग नकद व्यवहार को अधिक महत्व देंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।
मकर
कार्य व्यवसाय में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह है। मन लगाकर कार्य करें। परिणाम सुखद होंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। मध्याह्न के बाद कही से अकस्मात लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता रखें।
कुंभ
धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। धर्म के कामों में समय एवं धन व्यय करेंगे। आर्थिक रूप से दिन आपके बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम पर ज्यादा निर्भर करेगा। आज परिजनों की समस्या का समाधान अवश्य करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन
भाई व मित्र के सहयोग से सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक विचारों में और वृद्धि होगी। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा। अतिआवश्यक एवं धन संबंधित कार्य मध्याह्न से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र पर भाईचारे का ध्यान रखे।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj