नाराज हिन्दू संगठन के पदधारियों से मिले हिमंत बिस्वा सरमा, बनी सहमति

झारखंड
Spread the love

  • कांके के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे मतदान, चलाएंगे अभियान

सुजीत कुमार केसरी

पिठोरिया (रांची)। पिठोरिया के मुड़हर पहाड़ स्थित सभागार में हिंदुओं के विविध संगठन से जुड़े पदधारियों की आवश्यक बैठक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई। कृष्ण कुमार चौरसिया ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में आये हिंदू संगठन के पदधारियों को बताला गया कि 4 नवंबर को कृष्ण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड के सह चुनाव प्रभारी हेमंत बिस्वा शरमा ने वार्ता के लिए बुलाया था।

कृष्ण कुमार चौरसिया ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव के सह प्रभारी हेमंता बिस्वा शरमा के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आपलोगों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। सबों को साथ लेकर विकास के कार्य को पूरा किया जाएगा। वार्ता के बाद हिंदू संगठनों के पदधारी भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हो गए हैं।

श्री चौरसिया ने कहा अब पूरी टीम जोर-जोर से भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम को विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ रणनीति के तहत एक-एक बूथ पर तैनात रहेंगे। 10 से 12 नवंबर के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि मतदान के दिन एक भी मतदाता वोट देने से वंचित नहीं रहे।

बैठक में दीपेश सिंह गेतलातू, रंजन साहू व अविनाश सिंह बाड़ी टोला चंदवे, मुकेश राय, सुजीत कुमार केशरी, राजेश्वर साहू पिठोरिया,अनिल महतो नेवरी केदुआ टोली,  विजय नाथ महतो, सुरेन्द्र महतो व अशोक सिंह काटमकुली, राहुल सिंह, अजीत कच्छप व दुर्गा चरण महतो मालशिरिंग, भवानी सिंह व परमेश्वर सिंह करकट्टा, रंजन महतो बुढ़मू, नितेश महतो व विजय महतो मनातू, मुकेश रंजन सुकुरहुटू, मोहन राम उमेडंडा और राकेश बैठा कोनकी उपस्थित थे। ये कांके विधानसभा क्षेत्र से हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के दायित्व धारी पदधारी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX