चुनाव के बीच मंईयां सम्‍मान योजना को लेकर बड़ा एलान किया हेमंत सोरेन ने

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्‍मान योजना को लेकर बड़ा एलान किया है।

श्री सोरेन ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मुझसे मिल कर धन्यवाद देने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आयी हुई थी। कहा कि‍ हमारे संकुल को 87 लाख रुपया मिला है। सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि मिल रही है। इससे महाजनों से अत्यंत महंगे क़र्ज़ लेने से मुक्ति मिली है। झामुमो को ही जीत दिलानी है।

सीएम ने कहा कि महिलाओं ने कहा कि हमलोग चुनाव पर चर्चा करने के लिए बैठक रखना चाहते थे। प्रभात फेरी निकाल के लोगों से वोट देने की अपील करना चाहते थे, लेकिन सर बोले कि चुनाव आयोग JSLPS से जुड़ी किसी भी महिला को मतदाता जागरुकता के काम में शामिल नहीं करने का निर्देश दिया है।

श्री सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने JSLPS से जुड़ी 30 लाख बहनों को 11 हजार करोड़ का क्रेडिट लिंकेज दिया है। सरकार ने 53 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा है। 12 हजार अभी मिल रहा है और दिसंबर से 30 हजार मिलेगा।

हमारी सरकार ने 9 लाख बेटियों को किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की लाखों बेटियां इस बार मुझे समर्थन देने बूथ पर पहुंचने वाली हैं।

सीएम ने कहा कि 40 लाख वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा है। विधवा पेंशन का हमने उम्र घटाई है। वृद्धा पेंशन अब महिलाओं को 50 वर्ष से ही मिल रही है। आने वाले समय में हम पेंशन की राशि को 2500 प्रति महीना कर रहे हैं। मतलब मंईयां सम्मान की तरह इनको भी सलाना 30 हजार।

श्री सोरेन ने कहा कि महिला छात्रावास, महिला डिग्री कॉलेज सब हमने प्रारम्भ किया है। उन्‍होंने बताया कि मंईयां सम्मान योजना की चौथी किस्‍त सभी बहनों के खातों में चली गई है।

श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा एवं उसकी एजेंसियों को समझना होगा कि‍ महिलाएं अपने इरादों की पक्की होती हैं। उनसे ज्यादा ना तो कोई कष्ट सह सकता है और ना ही कोई प्यार कर सकता है। जन्म देने समय का दर्द सहने वाली एवं बच्चे को लाड़ – प्यार से बड़ा करने वाली महिलाएं हैं। इनके त्याग, इनके समर्पण, इनके प्रेम को मेरा प्रणाम।

सीएम ने कहा कि महिलाएं जिसे अपना मान लेती हैं, उसके लिए पूरा जीवन कुर्बान कर देती हैं। इस बार झारखंड की बहन, बेटी, मां, चाची, दादी अपने उस बेटे के साथ खड़ी है, जो इन्हें अपना मानकर इनके लिए काम किया है। जेल में तुम डाल सकते हो, नारी शक्ति को चुनाव कार्य से दूर रख सकते हो, लेकिन वोट देने से कैसे रोकोगे?

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX