झारखंड और बंगाल में 17 जगहों पर ईडी की छापेमारी, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में पहले चरण का मतदान कल यानी 13 नवंबर को होना है। इससे ठीक पहले ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की छापेमारी झारखंड और बंगाल में 17 जगहों पर चल रही है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक छापेमारी झारखंड के रांची व पाकुड़, बंगाल के 24 परगना, कोलकाता में की जा रही है। ईडी की टीम रांची के बरियातू स्थित होटल स्काई लाइन, हिल व्यू रोड में माउंट व्यू रिसॉर्ट और शिबाली रिसॉर्ट में छापेमारी कर रही है।

गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने छापेमारी की वजह का खुलासा किया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर बताया कि आज झारखंड व बंगाल में केन्द्रीय एजेंसी की जांच चल रही है। बंग्लादेशी घुसपैठिए, उनके संरक्षक, गौ तस्कर व महिलाओं को अय्याशी की तरह उपयोग करते हैं। यह जांच उनके ख़िलाफ़ है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX