जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने मंगलवार को गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार मतगणना केंद्र का अवलोकन किया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था समेत अन्य विषयों पर जरूरी निर्देश दिये।

उन्होंने मतगणना कर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था पर विशेष बल देने की बात कही। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश का हर हाल में पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को मतगणना हॉल में समुचित लाइटिंग व पर्याप्त बैरेकेडिंग कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि सभी टेबल पर सभी आवश्यक सामग्री मौजूद रहे,यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पांकी की निर्वाची पदाधिकारी प्रीति किस्कु व उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX