रांची। रांची समर्पण शाखा की सत्र 2024-25 की आठवीं कार्यकारिणी बैठक 22 नवंबर को अपर बाजार स्थित नानी एनक्लेव में हुई। शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने इसकी अध्यक्षता की। शाखा अध्यक्ष ने सभी प्रभारियों को अच्छा कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया।
मीटिंग में पिछली बैठक की कार्यवाही सभा पटल में रखी गई। इसके बाद सचिव शुभा अग्रवाल ने अक्टूबर का प्रतिवेदन पेश किया। बैठक में नवंबर में होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें विशेष रूप से गौ सेवा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, जनसेवा के कार्य आदि पर चर्चा हुई।
मौके पर आगामी 22 और 23 मार्च को होने वाले प्रांत अधिवेशन पर भी चर्चा की गई। झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच मंडल-1 में पहली बार वूमेन एस प्रीमियर लीग के आयोजन के लिए समर्पण शाखा की संयोजिका एवं सभी सदस्यों को बधाई दी गई।
शाखा सचिव ने धन्यवाद दिया। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला, कविता सोमानी, दीपिका मोतीका, सौम्य गर्ग, पूजा तोदी, रितु पोद्दार भी उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX