डालसा ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल और खाद्य सामग्री

झारखंड
Spread the love

रांची। झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के निर्देश पर डालसा, रांची ने ठंड में ठिठुर रहे गरीबों के बीच कंबल एवं खाद् सामग्री का वितरण 29 नवंबर, 2024 को रांची रेलवे स्टेशन में किया गया। इस अवसर पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना, उप-सचिव अभिषेक कुमार, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी बिजय कुमार यादव व अन्य उपस्थित थे।

सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने मौके पर कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के बीच झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा के निर्देश पर पूर्व में भी कंबल का वितरण किया गया है। आगे भी किया जायेगा। समय-समय पर गरीबों के बीच खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया जायेगा।

झालसा के उप-सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि हमलोग आपके सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे। समय-समय पर आकर आपलोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जायेगा।

डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगे भी गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा। ऐसे लोगों से आग्रह किया जायेगा कि रात के समय आश्रयगृह में ही अपनी रात बितायें। डालसा सचिव ने यह भी कहा कि जिनका अपना आश्रय नहीं हैं, वैसे लोगों को चिन्हित कर आश्रयगृह वह रैनबसेरा में रहने की व्यवस्था करायी जायेगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX