Cyclonic storm : चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का आया अपडेट, शाम तक यहां से गुजरेगा

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Cyclonic storm : नई दिल्‍ली। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ में तब्दील हो चुका है। इसकी वजह से कई राज्‍यों में आज यानी 30 नवंबर से अत्‍यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में भी इसका असर दि‍खने लगा है। सुबह इसका अपडेट भी आया है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा। तूफान पुडुचेरी से लगभग 150 किमी पूर्व, चेन्नई से 140 किमी दक्षिण पूर्व, 210 किमी उत्तर पूर्व नागप्पट्टिनम और त्रिंकोमाली से 400 किमी उत्तर में स्थित है।

तूफान के पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की शाम के दौरान 70 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ पुदुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की उम्‍मीद है।

तूफान की वजह से आज यानी 30 नवंबर को तामिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश सहित अन्‍य प्रदेशों में अत्‍यधिक भारी बारिश होगी। तामिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में 1 दिसंबर को अत्‍यधिक भारी बारिश होगी।

झारखंड में तूफान का आंशिक असर देखने को मिलेगा। तूफान का असर झारखंड में 4 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। के कारण पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी आदि जिलों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। रांची सहित कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

झारखंड में फिलहाल न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX