
- सम्मेलन 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुखों का सम्मेलन 5 नवंबर को लोहरदगा में होगा। इसमें 10 हजार से ज्यादा चूल्हा प्रमुख और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उसी दिन आजसू पार्टी की चुनावी रणनीति का आगाज किया जाएगा।
आजसू पार्टी प्रमुख ने कहा कि चुनावी सफर की शुरुआत सही मायने में 5 नवंबर से होगी। इसी दिन चुनावी रणनीति का आगाज किया जाएगा। हम ऐतिहासिक जीत के लिए चूल्हा से लेकर जिला तक एक रणनीति के तहत चुनाव लड़ेंगे। पूरे झारखंड में एनडीए की जीत होगी।
श्री महतो ने कहा इस दिन के बाद लोहरदगा का एक-एक व्यक्ति आजसू का नाम लेगा। हम यह अपने कार्य और मेहनत से करके दिखाएंगे। हम एक एक गांव और गली की पदयात्रा करेंगे। एक घर तक विकास का कार्य पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
लोहरदगा विधानसभा के सह प्रभारी राम लखन प्रसाद ने कहा कार्यकर्ताओं को एकजुट करते हुए पूरे मनोयोग के साथ हम यह चुनाव लड़ेंगे। जीत हासिल करेंगे। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार हैं। आगे भी हम साथ मिलकर नया लोहरदगा बनाने की कोशिश करेंगे। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भारती ने कहा कि केंद्र, जिला, पंचायत, प्रखंड ग्राम तक एक-एक कार्यकर्ता सदैव तैयार और तत्पर है।
प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कहा कि हम सब मिलकर लोहरदगा का भाग्य बदलने कार्य करेंगे। इसकी शुरुआत 5 तारीख से की जाएगी। अनवरत ये जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj