सीएमपीडीआई ने होचर गांव में ग्राम सभा का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2024 के अंतर्गत सीएमपीडीआई ने सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए कांके रोड स्थित होचर गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया। इस ग्राम सभा में सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा एवं सतर्कता टीम, जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण देवी, उप मुखिया जितेन्द्र कुमार साहू, सरपंच श्रीमती सौबतिया देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

श्री सिन्हा ने ग्रामवासियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी। भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सतर्कता जागरुकता के प्रचार-प्रसार के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। ज्ञात हो कि सीएमपीडीआई 28 सितंबर से 3 नवंबर, 2024 तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह 2024 मना रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj