
आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर को हुई। चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हुई। इस अवसर पर व्रतियों ने सुबह स्नान कर भगवान सूर्य की उपासना की। कद्दू और चावल का भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया। सगे संबंधियों के बीच कद्दू और चावल के भोग का वितरण किया गया। छठ पर्व को लेकर नगर परिषद शहर के सभी छठ घाटों की साफ सफाई कर रहा है। इसके साथ ही छठ घाटों प्रकाश सज्जा की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर चक्रधरपुर के युवा संघ ने छठ व्रतियों के बीच कद्दू का वितरण किया। सुबह के समय शहर के मुख्य चौराहे पवन चौक में स्टॉल लगाकर छठ व्रतियों के बीच कद्दू बांटा। संघ के सदस्य सोनू विश्वास ने बताया कि लगभग 300 पीस कद्दू का वितरण किया गया। उन्होंने चक्रधरपुर प्रशासन से अपील की है कि छठ को ध्यान में रखते हुए फल या पूजन सामग्री उचित मूल्य पर श्रद्धालुओं को सहजता से उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।
सोनू ने प्रशासन से वैसे व्यवसायियों पर अंकुश लगाने की मांग की है जो फल, फूल, सब्जी और पूजन सामग्री अधिक दाम में बेचेंगे। मौके पर विजय साव, सोनू विश्वास, डबला यादव, विजय जयसवाल, उदय साव, अमर सोनकर, श्रवण ठाकुर, धीरेन, आकाश के साथ कई युवा मौजदू थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX