प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया (बोकारो)। बरलंगा थाना क्षेत्र के गोला-मुरी मुख्य मार्ग पर हारुबेड़ा रेलवे क्रासिंग से आधा किमी आगे रम्हारु के पास शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पोटका निवासी सोनाली टुडू की मौत हो गई। दुर्घटना में 40 लोग घायल हुए हैं और 27 की हालत गंभीर है। हादसे के बाद घटना स्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में घायल लोगों को 108 एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो दर्जन लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल व कई घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया।
बता दें, पोटका थाना क्षेत्र के काशीडीह गांव से बस में सवार होकर भ्रमण के लिए लुगु बुरु, पारसनाथ गए थे। वापस आते समय बस रजरप्पा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी लोग पोटका थाना क्षेत्र के ही थे। हादसे का कारण तेज रफ्तार व ओवरलोड बताया जा रहा है। बस में सवार होकर सभी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगु बुरु में आयोजित संताली मेला में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ जाने से बस अनियंत्रित होकर गलत साइड पर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल को मिलते ही उन्होंने अपने स्तर से पीड़ित परिवार को जानकारी दी। इसकी सूचना डीएसपी मुसाबनी को भी दी। डीएसपी द्वारा घटना स्थल की प्रशासनिक जानकारी वहां के डीएसपी को दी गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX