असफाक अहमद
गोला (रामगढ़)। रजरप्पा मार्ग पर स्थित पिपराजारा (बंदा) के पास सोहराय मना रहे ग्रामीणों पर अनियंत्रित बोलेरो ने कहर बरपाया। इसके परिणामस्वरूप एक डेढ़ वर्षीय बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ये घटना सोमवार देर रात की है।
मृतकों में मुनिया देवी (45 वर्ष) पति- धुमा मांझी, बिलासी देवी (23 वर्ष) पति- महेन्द्र मांझी, निरंजन मांझी (डेढ़ वर्ष) पिता- महेन्द्र मांझी, रोशनी कुमारी (12 वर्ष) पिता- संजय मांझी शामिल हैं। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह से सड़क जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, अंचलाधिकारी , थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं हटा।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ग्रामीण सोहराय पर्व के अवसर पर सड़क किनारे नाच गान कर रहे थे। तभी रजरप्पा से गोला की ओर आ रहे अनियंत्रित बोलेरो (जेएचओ 18जी 4500) ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मुनिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोला ले जाया गया। वहां डाक्टर ने बगलासी देवी और निरंजन मांझी को मृत घोषित कर दिया। रोशनी कुमारी की मौत इलाज के लिए रांची ले जाने के क्रम मे रास्ते में हो गई।
बताया जाता है कि बोलेरो दो दिन पूर्व ही रजरप्पा थाने से चोरी हो गई थी। ये बोलेरो उसरा निवासी एक चौकीदार की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj