जामताड़ा। भाजपा का दावा है कि जामताड़ा की सीता सोरेन इरफान अंसारी का अंत करेंगी। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राफिया नाज ने जिला कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का महिला अपमान का प्रोटोकॉल है। उसे धरातल पर इरफान अंसारी बखूबी उतार रहे हैं। इरफान अंसारी अक्सर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते रहे हैं। कभी सीता सोरेन को ‘रिजेक्ट माल’ कहते हैं, कभी योग करने पर अंग प्रदर्शन का आरोप लगाते हैं। कभी अभिनेत्री कंगना रनौत के गालों की तुलना सड़क से कर देते हैं।
सुश्री नाज ने कहा कि अब समय आ गया है कि इरफान अंसारी अपना बोरिया-बिस्तरा बांध लें, क्योंकि जामताड़ा की जनता जागरूक हो चुकी है। इस बार जामताड़ा की बेटी सीता सोरेन इरफान अंसारी की राजनीति का अंत करने का संकल्प ले चुकी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जामताड़ा के लोगों को केवल और केवल लूटने का काम इरफान अंसारी ने किया है। इसका परिणाम यह है कि आज जामताड़ा के युवा साइबर क्राइम की ओर बढ़ते जा रहे हैं। इरफान अंसारी ने युवाओं को रोजगार देने के बजाए उन्हें अशिक्षा और बेरोजगारी की ओर धकेला है। अब उनकी राजनीतिक पारी समाप्ति की ओर है। उन्हें कांग्रेस के ‘सैम अंकल’ की जलेबी की फैक्ट्री में नौकरी के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
सुश्री नाज ने कहा कि इरफान अंसारी में थोड़ी भी शर्म बची हो, तो वे घुसपैठियों को लात मारकर बाहर निकालें। हमारे घर में अगर कोई चोर घुस जाए तो हम उसका स्वागत नहीं करते, बल्कि उसे बाहर निकाल फेंकते हैं। झारखंड भी हमारा घर है और भारतीय जनता पार्टी इस घर को घुसपैठियों से मुक्त कराएगी। महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। कोई भी महिला अपमान हमें स्वीकार नहीं।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने केवल महिलाओं को ठगने का काम किया है। अब तक झारखंड में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है। हेमंत राज में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। इस निकम्मी सरकार के रहते हर 6 घंटे में एक बेटी के साथ बलात्कार हो रहा है। बेटियों की सुरक्षा केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।
मौके पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX