- पार्टी से छह वर्षों के लिए किया निष्कासित
रांची। भाजपा ने पार्टी के निर्देश का उल्लघंन करने वाले 30 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री व सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने बागी नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निकाल दिया।
ये बागी विधानसभा चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ नामांकन कर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी पार्टी की नीतियों के विरुद्ध काम कर रहे हैं। ऐसे 30 भाजपा के बागी नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती चंद्रमा कुमारी पलामू, श्रीमती कुमकुम देवी हजारीबाग, श्रीमती लक्ष्मी देवी पलामू, श्रीमती जूली यादव दुमका, बलवंत सिंह लातेहार, अरविंद सिंह खरसावां, बटेश्वर मेहता हजारीबाग, भैय्या बांके बिहारी हजारीबाग, चितरंजन साव बोकारो, कर्नल संजय सिंह पलामू, हर्ष अजमेरा हजारीबाग, हजारी प्रसाद साहू रांची ग्रामीण, मिसिर कुजूर गुमला, मिस्त्री सोरेन पाकुड, मुकेश कुमार शुक्ला पाकुड, पुष्परंजन पलामू, राजकुमार सिंह जमशेदपुर महानगर, रामावतार केरकेट्टा रांची ग्रामीण, रामदेव हेम्ब्रम पूर्वी सिंहभूम, रामेश्वर उरांव लोहरदगा, संतोष पासवान लातेहार, शिवचरण महतो पाकुड, शिवशंकर बड़ाइक खूंटी, शिव शंकर सिंह जमशेदपुर, सुरेंद्र मोदी हजारीबाग, उपेंद्र यादव गढ़वा, उमेश भारती चतरा, विकास सिंह जमशेदपुर महानगर, विमल बैठा जमशेदपुर महानगर, विनोद सिंह पलामू को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।