भाजपा तो हिंदू-मुस्लिम, झामुमो 5 वर्ष सिर्फ मुसलमान-घुसपैठी करता रहा : प्रतुल शाहदेव

झारखंड
Spread the love

  • कुछ अधिकारियों को झामुमो ने अपने 5 वर्षों में टूल किट बनाकर दुरुपयोग किया

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि अपनी निश्चित हार को देखकर झारखंड मुक्ति मोर्चा बहाने बनाने में जुट गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार का 23 नवंबर को अंत हो जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा चाहती नहीं कि इसका ठीकरा हेमंत सोरेन पर फूटे। इसीलिए वह हर दिन में बहाने बना रही है। बरहेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता आतंक का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उससे ध्यान बंटाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता प्रतिपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। वे 19 नवंबर को मारू टावर स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस से बात कर रहे थे।

प्रतुल ने कहा कि जिस चुनाव आयोग पर झारखंड मुक्ति मोर्चा आज आरोप लगा रही है, इसी चुनाव आयोग, अर्द्ध सैनिक बलों और राज्य पुलिस के देखरेख में हुए चुनाव में 2019 में इन्होंने जीत हासिल की थी। हालांकि इस बार हार के बहाने बनाने के लिए इसी चुनाव आयोग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया जा रहा।

प्रतुल ने कहा कि चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ भी अनेक मामलों में संज्ञान लिया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने कभी शिकायत नहीं की। उन आदेशों का अनुपालन किया, लेकिन झामुमो चुनाव आयोग पर आरोप की झड़ी लगा देता है।

प्रतुल ने कहा कि कुछ अधिकारी इस सरकार में टूलकिट बनकर काम करते रहे। एक जिलाधिकारी को चुनाव आयोग ने निर्वाची कार्य से हटाया तो उन्हें राजधानी का जिलाधिकारी बना दिया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा को इस पर भी आपत्ति है। भाजपा हमेशा से मनाती है कि अधिकारियों को नियम कानून से चलना चाहिए, क्योंकि सरकारें आती जाती रहती है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने अधिकारियों को अपना एजेंट बनाने की कोशिश की है।

प्रतुल ने कहा की बाबूलाल मरांडी पर निरंजन राय को खरीदने का आरोप लगाने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। निरंजन राय ने इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ बाबूलाल मरांडी को नीतियों के आधार पर समर्थन दिया। इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा बदहवास हो गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जेकेएलएम पार्टी के उम्मीदवार को बैठाने का गांडेय और गढ़वा में कितने में सौदा हुआ था? प्रतुल ने नसीहत दी कि राजधनवार के झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार का स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ब्लड प्रेशर चेक करना चाहिए। क्योंकि वो बात बात पर पत्रकारों को पीटने पर उतारू हो जा रहे हैं।

प्रतुल ने कहा कि सरकार पर 70,000 करोड़ रुपयों के घोटाले का आरोप लगा, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ये पैसा ना तो सोरेन परिवार के किसी सदस्य के बैलेंस शीट में दिखा और ना ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैलेंस शीट में। तो यह पैसा कहीं मनी लॉन्ड्रिंग से दूसरे देश तो नहीं पहुंचा दिया गया? इसकी भी उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है।

प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा आरोप लगा रही है कि भाजपा हिंदू मुसलमान करती है। भाजपा तो कम से कम हिंदू-मुसलमान दोनों का नाम लेती है, लेकिन पिछले 5 वर्षों में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिर्फ घुसपैठियों मुसलमानों का नाम लिया। नाम ही नहीं लिया, बल्कि इनको बसाने का काम किया। इनका आधार कार्ड बनाने का काम किया। इनको वोट बैंक में तब्दील करने का काम किया। वह भी तब जब यह घुसपैठिये सीधे तौर पर आदिवासियों के हक का अतिक्रमण कर रहे है।

मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX