बीआईटी मेसरा का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को, 17 छात्रों को मिलेगा गोल्‍ड मेडल

झारखंड
Spread the love

  • प्रदान किए जाएंगे 2715 डिग्री
  • राज्‍यपाल होंगे मुख्‍य अतिथि

रांची। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा (बीआईटी मेसरा) के जीपी बिड़ला ऑडिटोरियम में 16 नवंबर, 2024 को सुबह 10 बजे 34वां दीक्षांत समारोह होगा। इसमें 2715 डिग्री दिए जाएंगे। राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्‍य अतिथि होंगे। यह जानकारी दीक्षांत समारोह के चेयरमैन डॉ सुदीप दास, को-चेयरमैन डॉ रितेश कुमार सिंह और मीडिया सेल के समन्‍वयक प्रो मृणाल के पाठक ने 14 नवंबर को मीडिया को दी।

प्रो दास ने बताया कि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुवनंतपुरम के संस्थापक निदेशक और कुलपति, और भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्म भूषण डॉ. बी.एन. सुरेश मुख्य भाषण देंगे। प्रतिष्ठित उद्योग नेता और बीआईटी मेसरा के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सी.के. बिड़ला भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

डॉ सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट सहित 2,715 डिग्री प्रदान किए जाएंगे। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता और युवाओं के भविष्य को आकार देने में इसकी भूमिका को दर्शाता है। सत्रह छात्रों को उनकी अथक मेहनत और पूरे शैक्षणिक सफर में लगातार उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

मिलने वाली डिग्री की संख्‍या

  • बीआईटी मेसरा मुख्य परिसर : 1,300 डिग्री
  • बीआईटी पटना: 267 डिग्री
  • बीआईटी देवघर : 146 डिग्री
  • बीआईटी लालपुर : 481 डिग्री
  • बीआईटी नोएडा : 149 डिग्री
  • बीआईटी जयपुर : 195 डिग्री
  • विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक, बीआईटी मेसरा : 177 डिग्री

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX