धनबाद में बड़ा हादसाः जमीन फटी और समा गया घर, मची अफरा-तफरी

झारखंड
Spread the love

धनबाद। बड़ी और दुखद खबर आ रही है, झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को जोगता थाना के 11 नंबर पर अहले सुबह को जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गयी। इस घटना में किसी की जान तो नहीं गयी है, लेकिन ब्रह्मदेव सिंह चौधरी नामक एक व्यक्ति के घर का आधा हिस्सा जमीन में समा गया।

भू-धंसान की वजह से काफी गैस का रिसाव हो रहा है। इस वजह से आस पास के लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि भुक्तभोगी ब्रह्मदेव सिंह कुछ दिनों पहले अपने घर बिहार गए हुए हैं। यह इलाका आग से प्रभावित है, इसलिए यहां पर आए दिन भू-धंसान होते रहता है।

कुछ दिन पहले भी इस जगह पर गोफ हो गया था और आग की लपटों के साथ भारी मात्रा में गैस रिसाव हो रही थी। लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन ने इस आग को न बुझाकर इसे डोजरिंग कर दिया। इस कारण आज दूसरी जगह फिर भू-धंसान के साथ गैस रिसाव शुरू हो गयी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj