कलाकारों को भोजपुरी युवा विकास मंच ने किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। भोजपुरी युवा विकास मंच, झारखंड और रिलेशंस ने मां छिन्नमस्तिका पर बन रही पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘जय मां छिन्नमस्तिके रजरप्पा वाली माई’ के कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने कलाकारों को शॉल, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिठोरिया की संचालिका बीके राजमती, जोहार फार्मास्युटिकल के निदेशक अमित कुमार, जय श्रीवास्तव, संजय पुजारी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

मां छिन्नमस्तिके झारखंड के एक बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विख्यात है। देश की दूसरी सबसे बड़ी शक्तिपीठ इस मंदिर का 6000 साल पुराना इतिहास है। रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिका के मंदिर को आस्था का धरोहर माना जाता है।

कहा जाता है कि इस मंदिर में बिना सिर वाली देवी मां की पूजा होती है। मान्यता है कि मां इस मंदिर में दर्शन के लिए आए भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।

इसी गौरव इतिहास को चरितार्थ करने के उद्देश्य से शुभम फिल्म्स के बैनर तले फिल्म ‘जय मां छिन्नमस्तिके रजरप्पा वाली माई’ बन रही है। इसकी पूरी शूटिंग मंदिर और रजरप्पा के आसपास के गांवों में चल रही है।

फिल्म के निर्माता शैलेन्द्र सिंह (बबलू), निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। अभिनेता राहुल सिंह, अभिनेत्री अंजना सिंह, विलेन सूर्या द्विवेदी, विष्णु शंकर बेलू, कॉमेडियन मटरू सिंह, जे नीलम, उमाकांत राय, प्रेरणा सिंह, संजीव मिश्रा, रानी सिंह, दीपिका सिंह, श्वेता सिंह, खुशबू यादव, मनीष सिंह आदि भोजपुरी कलाकार इस फिल्म में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX