धड़ल्‍ले से चल रहा प्रतिबंधित लॉटरी का धंधा, मुख्‍यमंत्री ने दिए ये निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की उप राजधानी दुमका में प्रतिबंधित लॉटरी का धंधा धड़ल्‍ले से चल रहा है। इससे चक्‍कर में युवा फंस रहे हैं। अपनी गाढ़ी कमाई गवां रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया एक्‍स पर पियूष कुमार ने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से इस बाबत शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उसने लिखा कि रातों-रात करोड़पति बनने के सपने ने दुमका के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेला।

प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में फंसकर दुमका के युवा अपनी मेहनत और समय को गवां रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी और इन गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई की कमी कई सवाल खड़े करती है, क्योंकि ये धंधा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी धड़ल्ले से फल-फूल रहा है।

पियूष ने लिखा कि युवाओं को जागरूक होना होगा और अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचाना होगा। मेरा दुमका प्रशासन से आग्रह है कि इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

मुख्‍यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दुमका डीसी को दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX