लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए जागरुकता जरूरी : शेखावत

झारखंड
Spread the love

  • जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान के तहत कार्यक्रम

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर, 2024 तक चल रहा है। इसके मद्देनजर समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में लोहरदगा के बड़ा तालाब परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रचार प्रसार एवं लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है।

श्री शेखावत ने कहा कि महिलाओं के हिंसा पर सभी जगह परिचर्चा एवं चिंतन होना चाहिए। इसके उन्मूलन के लिए सामाजिक संगठनों के साथ योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए बनाए गए कानूनों को लागू करने की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि महिलाएं पूरे भारत देश की माता है। उनकी सम्मान एवं पूजा होनी चाहिए।

समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सीता पुष्पा ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक दंडनीय अपराध है। समाज के सभी लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की किए हुए हिंसा के खिलाफ चुप रह कर इसका सहभागी न बने। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ साथ दे। उन्होंने हिंसा के खिलाफ शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 एवं साइबर सेल 1930 के बारे में विस्तार पूर्वक बताई।

जिले की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा शामिल हुईं। इस बीच मौके पर उन्होंने कहा कि आप अपने साथ होने वाली प्रताड़ना या फिर किसी प्रकार की समस्यायों को निःसंकोच होकर पुलिस प्रशासन के समक्ष रखें। निश्चित रूप से त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। अपने हक अधिकार को लेकर एकजुटता दिखाते हुए आगे बढ़ें। हर चुनौतियों का सामना करें। पुलिस प्रशासन आपके साथ हमेशा खड़ा है।

एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उनका शत-प्रतिशत हक अधिकार दिलाने के लिए हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाने का कार्य करते आ रही है। उन्होंने कहा कि आप बेझिझक होकर पुलिस के समक्ष अपनी परेशानियों को रखें ताकि शीघ्र कार्रवाई किया जा सके।

इस अवसर पर जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हिंसा के खिलाफ जागरुकता की शपथ ली गई। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रिंवादा कुमारी एवं सखी मंडल के दीदी एवं अन्य उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX