अशफाक अहमद
गोला (रामगढ़)। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद ममता देवी रविवार को सपरिवार रजरप्पा मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की। उनसे आशीर्वाद लिया।
ममता देवी के रजरप्पा आगमन पर कांग्रेस और जेएमएम कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर माता से राज्य की सुख और समृद्धि की कामना की। मौके पर उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे रामगढ़ विधानसभा की जनता की है। जनता ने उनपर जो विश्वास किया है, उसे कभी कम नहीं होने दूंगी।
मौके पर पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, शालिनी देवी, संतोष सोनी, अमित महतो,सुधीर मंगलेश, कमलेश कुमार, गौरी शंकर, सुनील कुशवाहा, मनोज पुजहर, बरतू करमाली, इंदू देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/F5cUgceY6g88N3vxrwAvdX