- 140 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी हैं। वहीं, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। उनपर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वह 2 नवंबर को निर्वाचन सदन में मीडिया से बात कर रहे थे।
श्री कुमार ने कहा कि आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित मतदान को लेकर लगातार चौकसी बरत रहा है। इसी के तहत राज्य के लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में राज्य में 16,696 आर्म्स लाइसेंस हैं, जिसमें से 13,634 आर्म्स डिपॉजिट हो चुके हैं। वहीं 40 लाइसेंस अवरुद्ध किए गए है। 487 लाइसेंस को कैंसल कर डिपॉजिट कराया गया है और 1,354 लाइसेंस धारकों को उनके आवेदन के बाद जमा करने से छूट दी गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में 44,015 सर्विस वोटर के ट्रांसमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहले चरण के चुनाव में 28,471 और दूसरे चरण में 15,544 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग की तैयारी चल रही है। वहीं वोटर ऑन इलेक्शन ड्यूटी के पोस्टल वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj