- मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
रांची। दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई का विजय पर्व है। हम आज इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर इस पर्व की खुशियों को बांट रहे हैं। इस अवसर पर सभी राज्यवासियों को दशहरा एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विजयादशमी के पावन अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित ‘रावण दहन’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी ने किया था।
सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर बढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सदियों से दशहरा का त्योहार इसलिए मनाते आ रहे हैं कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। आज हर वर्ष की भांति इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम में यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन मौजूद हैं। हम सभी भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। सत्य एवं सदाचार के रास्ते पर आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री ने रावण का फूंका पुतला
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रावण का पुतला फूंककर अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया। इस अवसर पर लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गए। वहीं, लोक कलाकारों ने भव्य रामदरबार दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किए कलाकारों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आतिशबाजी का मनभावन नजारा भी दिखा।

रक्षा राज्य मंत्री सहित ये मौजूद
मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल एवं दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, पंजाबी- हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के उपाध्यक्ष रणदीप आनंद सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj