- कार्य उपसमिति की बैठक में संबंधित प्रस्तावों पर विचार के बाद हुआ निर्णय
रांची। रिनपास कार्य उप समिति की बैठक रांची उपायुक्त-सह-अध्यक्ष कार्य उपसमिति मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर, 2024 को हुई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य सचिव, सदस्य एवं आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रधान स्वास्थ्य सचिव द्वारा रिनपास के सभी भवनों के जीर्णेंद्धार एवं मरम्मत के निर्देश के अनुपालन में जीर्णोंद्धार/मरम्मत कार्य के प्रस्ताव पर समिति द्वारा विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत समिति द्वारा कई प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।
इन प्रस्तावों पर निर्णय
भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल संख्या-1 की योजनाओं के प्रस्तावों के लिए एजेंसी द्वारा अनुमानित राशि उपलब्ध करायी गयी सूची एवं समर्पित अनुमानित प्राक्कलन पर विचार के बाद समिति ने अनुमोदित किया।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की कार्य योजना के प्रस्तावों को भी समिति ने अनुमोदित किया। कार्य योजना में रिनपास की महिला ओटी सेक्शन में टॉयलेट बनाना एवं कूलर के साथ आरओ प्यूरिफायर लगाया जाना है।
समिति द्वारा विद्युत कार्य प्रमंडल की कार्य योजना को भी अनुमोदित किया गया। इसमें रिनपास के पुरूष एवं महिला ओटी में इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन एवं इंस्टॉलेशन ऑफ लाइटेनिंग कंडक्टर्स इन रिनपास बिल्डिंग का कार्य शामिल है।
इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की कार्य योजना में रिनपास में 500 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर और 1.5 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन केबल एक्सेसरीज के साथ लगाने का कार्य शामिल है। विचार के बाद समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। इस कार्य योजना के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता को प्राक्कलन समर्पित करने का आदेश दिया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj