विधानसभा चुनाव को लेकर आईएलएमएस ऐप का दिया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप से संबंधित समाहरणालय के सभागार में विभिन्न बीडीओ, सीओ व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी को शुक्रवार को ट्रेनिंग दी गई। सभागार में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने बड़े स्क्रीन पर आईएलएमएस ऐप को डाउनलोड कर सभी को इसकी विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया।

इस दौरान उन्होंने सभी से कहा कि ऐप में छह अलग-अलग विंडो है। पहला विंडो लाइब्रेरी है। इसमें एलेक्शन्स मैन्युअल, लैंडमार्क जजमेंट, चेकलिस्ट, विभिन्न विषयों पर संशोधन आदि के मैनुअल्स है। इन्हें अपने आवश्यकतानुसार अवलोकन किया जा सकता है। वीडियो वाले सेक्शन में चुनाव से जुड़े विभिन्न तरह के वीडियो, असेसमेंट में क्विज आदि का टेस्ट लिया जा सकता है। उन्होंने वेबसाइट, रिव्यू, लाइव टेस्ट आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बैठक में उपायुक्त ने सभी बीडीओ-सीओ को आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है। ऐसे में आप सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अलर्ट मोड में रहने की बात कही। उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने पर बल दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj