सीसीएल में साइबर सुरक्षा पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

  • डीपीएस एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय, कांके में हुई प्रतियोगिता

रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विभाग ने सतर्कता विभाग एवं सिस्टम विभाग के सहयोग से ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ की श्रृंखला के सातवें कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें सीसीएल मुख्यालय एवं क्षेत्रों से आए हुए करीब तीस अधिकारी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने आज के परिवेश में व्यक्तिगत एवं अपने कार्य स्थल पर साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साइबर आक्रमण से हमेशा सतर्क रहते हुए इससे बचने के उपायों  पर चर्चा की।

महाप्रबंधक ( मानव संसाधन विकास) रमाकांत पांडे ने इस कार्यक्रम में चर्चा में आने वाले विषयों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के अनुभव और अर्जित किए गए ज्ञान को अन्य लोगों के साथ साझा करने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया।

तकनीकी सत्र महाप्रबंधक (सिस्टम) सुरेश बेहरा द्वारा लिया गया। विषय वस्तु पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन विकास सिंह, वरीय प्रबंधक, मानव संसाधन विकास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिस्टम, मानव संसाधन विकास एवं सतर्कता विभाग के महाप्रबंधक स्तर के कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन 23 अक्टूबर, 2024 को किया जाएगा।

इसी अभियान की कड़ी में आज डीपीएस एवं कस्तूरबा बालिका विद्यालय, कांके में स्लोगन लेखन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों स्कूल से 200 छात्रों ने भाग लिया।

सतर्कता विभाग एवं गांधीनगर अस्पताल के अधिकारियों ने छात्रों को सतर्कता जागरुकता अभियान के बारे में जानकारी दी। अपनी जीवन शैली में ईमानदार और सत्यनिष्ठ रहने की सलाह दी।

गौरतलब है कि सतर्कता विभाग द्वारा 17 से 26 अक्टूबर तक रांची के भिन्न भिन्न स्कूलों में कई प्रतियोगिताएं कराई जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj